इंटरनेशनल डेस्क। पूर्वी सूडान में एक सोने की खदान आंशिक रूप से धंसने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है। सरकारी कंपनी के परियोजना प्रभारी ने रविवार को यह जानकारी साझा की है। सूडानी मिनरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूर्वी नील नदी प्रांत के रेगिस्तानी शहर होउइद में केर्श अल-फील खदान धंस गई है।
बताया गया कि, सात अन्य श्रमिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी ने कहा कि, उसने उत्खनन रोक दिया है और अनौपचारिक खनिकों को वहां पर काम न करने की चेतावनी दी गई है। सूडान एक प्रमुख स्वर्ण उत्पादक देश है, लेकिन खराब सुरक्षा मानकों के कारण खदानों का ढहना आम बात है।
बीते वर्षों में, इसी तरह की घटनाओं में 2023 में हुई दुर्घटना शामिल है। जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई थी और 2021 में हुई एक अन्य दुर्घटना में 38 लोगों की जान चली गई थी।
सूडान में युद्ध ने पहले ही कमजोर अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तोड़ दिया है। करीब 15 लाख छोटे-मोटे खनिक (आर्टिसनल माइनर्स) सूडान के लगभग 80 प्रतिशत सोने का उत्पादन करते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में सूडान में कुल 64 टन सोना उत्पादित हुआ था।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft