रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बलरामपुर क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।
मौसम का हाल
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री पेंड्रारोड में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.7 और 1.7 डिग्री कम रहा। दिनभर नमी 90 प्रतिशत से अधिक बनी रही और औसत हवाओं की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। बलरामपुर-50, सुकमा, गंगालूर, चंद्रपुर, कोमाखान, बसना, पिथौरा, दुर्ग, डभरा, घरघोड़ा, बतौली, खैरगढ़, लोरमी, कोरबा, बगीचा इत्यादि क्षेत्रों में 10-30 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि, यह ठहराव अस्थायी था, अब दोबारा सिस्टम सक्रिय हो चुका हैं, जो अच्छी बारिश के संकेत दे रहा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार वर्तमान में तीन प्रमुख मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे लगे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक चक्रवाती परिसंचरण फैला है। एक मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया और कम दबाव क्षेत्र के केंद्र होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft