रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में सोमवार दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक कई मायने में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जा सकती है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा की जा सकती है।
इन बिन्दुओं पर रहेगी नजर
कैबिनेट की बैठक में खाद-बीज की कमी को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी मंत्रणा की जा सकती है। इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसमें राज्य सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। इसके साथ ही बजट में की गई घोषणाओं को भी बैठक में मुहर लग सकती है।
इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक से एक दिन पहले यानि शनिवार को मुख्यमंत्री साय राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी। इसे सौजन्य भेंट गया है। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच प्रदेश हित से जुड़े कई विषयों पर चर्चा भी हुई। यह मुलाकात काफी चर्चा में है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है।
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
ऑनलाइन ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई में मामला दर्ज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft