इंटरनेशनल। इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, यहां पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेता रमेश चंद्र सेन का शनिवार को दिनाजपुर जेल में निधन हो गया। इसकी पुष्टि अफसरों और स्थानीय रिपोर्टों ने की है। रमेश चंद्र सेन को देश के टॉप अल्पसंख्यक नेताओं में गिना जाता थे, वो शेख हसीना की सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे।
जानकारी के अनुसार, 5 बार के सांसद रमेश चंद्र सेन ने वर्ष 2024 में अपना आखिरी चुनाव जीता था, वे शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेन की मौत से जेल में बंद अवामी लीग के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, रमेश चंद्र सेन को अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या सहित 3 आरोप लगे थे। अगस्त 2024 में सेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसमें उनके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अवामी लीग के नेता हमलों से बचने के लिए देश छोड़कर भाग रहे थे, लेकिन सेन ने इस दौरान भी घर पर रहना चुना, उन्हें यकीन था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।
रमेश चंद्र सेन का जन्म 30 अप्रैल 1940 को ठाकुरगांव जिले के रुहिया यूनियन में हुआ था। वे वर्ष 2009 से 2014 तक शेख हसीना सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे। सेन पहली बार फरवरी 1997 में उपचुनाव जीतकर सांसद बने। बाद में वह वर्ष 2008, 2014, 2018 और 2024 में सांसद रहे। बांग्लादेश में रमेश चंद्र सेन की मौत को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस पर सवाल उठाए। दरअसल, हिरासत में बीमार पड़ने के बाद कम से कम 5 टॉप अवामी लीग के नेताओं की मौत हो चुकी है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft