लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां मोहनलालगंज क्षेत्र में दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए, जबकि करीब 60 यात्री बस में सवार थे। ड्राइवर शीशा तोड़कर बस से कूद गया और फरार हो गया है। आग इतनी तेज थी कि बस महज 10 मिनट में पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के किसान पथ पर हुई, जब दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि महज 10 मिनट में पूरी बस जलकर राख हो गई।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft