Saturday ,November 21, 2026
होममनोरंजनछत्तीसगढ़ी गीत ‘का जादू डारे गोरी रे’ से डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर की धमाकेदार एंट्री, संगीत जगत में रखेंगे पहला कदम...

छत्तीसगढ़ी गीत ‘का जादू डारे गोरी रे’ से डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर की धमाकेदार एंट्री, संगीत जगत में रखेंगे पहला कदम

 Newsbaji  |  Nov 21, 2026 07:53 PM  | 
Last Updated : Nov 21, 2026 08:00 PM
‘का जादू डारे गोरी रे’ से डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर की पहली म्यूजिक वीडियो लांच
‘का जादू डारे गोरी रे’ से डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर की पहली म्यूजिक वीडियो लांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी की महक, लोक संस्कृति की मिठास और मातृभाषा के प्रति प्रेम अब संगीत के सुरों में घुलकर दर्शकों तक पहुंचने जा रहा है। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो ‘का जादू डारे गोरी रे’ के जरिए डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर संगीत एवं अभिनय की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों कलाकारों का यह पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसे लेकर दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।

फेमिना मिस इंडिया ईस्ट रह चुकीं डॉ. अनुष्का सोन के लिए यह म्यूजिक वीडियो महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके सपने को साकार करने का खास अवसर है। उन्होंने अपने विभिन्न मीडिया एवं समाचार साक्षात्कारों में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह अपने अभिनय करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ की धरती से करना चाहती हैं। अब छत्तीसगढ़ी गीत ‘का जादू डारे गोरी रे’ के माध्यम से उनका यह सपना हकीकत में बदल रहा है।

अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा के गीत से करके डॉ. अनुष्का सोन ने यह संदेश भी दिया है कि सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के साथ अपनी जड़ों, संस्कृति और मातृभाषा से जुड़े रहना कितना महत्वपूर्ण है। वहीं, राज चंद्राकर भी इस म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने अभिनय सफर की पहली शुरुआत करने जा रहे हैं।

लोकप्रिय गायकों की आवाज से सजेगा गीत
‘का जादू डारे गोरी रे’ को अपनी सुरीली आवाज दी है लोकप्रिय गायक आचार्य साहू और अनीता मंडल ने। दोनों गायक अपने चर्चित गीत ‘मया मया होगे’ के लिए भी श्रोताओं के बीच पहचान रखते हैं। ऐसे में इस गीत से संगीत प्रेमियों को एक बार फिर मधुर और मनोरंजक छत्तीसगढ़ी संगीत की उम्मीद है।

वीडियो देखें: https://youtu.be/DWB2Ru_qI58?si=BXZHvUZxgWAUc3He

अनुभवी टीम ने संभाली जिम्मेदारी
इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन सुमीत बसईवाला ने किया है। गीत की रिकॉर्डिंग और संगीत निर्माण ‘मां तारा रिकॉर्ड्स छत्तीसगढ़ी’ के बैनर तले किया गया है, जबकि इसके निर्माता अनंत कुमार हैं। कलाकारों और संगीत से जुड़ी अनुभवी टीम के इस प्रयास से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत को एक नई प्रस्तुति मिलने जा रही है।

छत्तीसगढ़ी अस्मिता और स्थानीय प्रतिभाओं को समर्पित पहल
‘का जादू डारे गोरी रे’ की खासियत सिर्फ इसकी संगीत प्रस्तुति तक सीमित नहीं है। यह गीत छत्तीसगढ़ की भाषा, लोक संस्कृति, कला और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। अपनी माटी और मातृभाषा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह म्यूजिक वीडियो क्षेत्रीय कला और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने की उम्मीद जगाता है।

डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर की पहली म्यूजिक वीडियो प्रस्तुति होने के कारण भी यह प्रोजेक्ट खास बन गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘का जादू डारे गोरी रे’ दर्शकों के दिलों पर कितना जादू बिखेरता है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft