दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में मकान में आगजनी का अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें आग कोई और नहीं खुद घर के मालिक ने लगाई है. दरअसल, उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था और गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया. लेकिन, तभी किचन में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आसपास के करीब चार और मकान आग की चपेट में आ गए.
बता दें कि इस घटना के बाद पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. जबकि घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया. दरअसल, आग घर के किचन तक पहुंच गई और वहां रखा सिलेंडर फट गया. इसके चलते आग न सिर्फ पूरे घर में फैली बल्कि आसपास के चार से पांच घरों में भी आग लग गई. हालांकि अब तक इस घटना में किसी इंसान के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, एक बछिया की मौत हो गई है.
धान जले, दमकल मौके पर
इस घटना में मकानों में रखे घरेलू सामान तो जले ही हैं, साथ ही 50 कट्टा धान भी जल का खाक हो गया है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी. कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी पहुंच गई और मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया गया. वहीं पुलिस लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft