मनेंद्रगढ़. मध्य प्रदेश के शहडोल में स्कूल से बच्चे की किडनैपिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और दूर का रिश्तेदार है.
बता दें कि शहडोल के कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 7 के रहने वाले 5 साल का बच्चा अभिनव मिश्रा ज्ञानोदय स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है. वह स्कूल गया हुआ था. तभी प्रयागराज में रहने वाले दूर के रिश्तेदार मूलचंद उर्फ बाबा स्कूल पहुंच गया. वहां बच्चे से परिचित होने पर स्कूल स्टाफ ने भी बच्चे को उसके साथ भेज दिया. बाद में किडनैपिंग का पता तब चला जब उसने बच्चे के पेरेंट्स को फिरौती के लिए फोन किया.
सीसीटीवी से हुई जानकारी
बच्चे के परिजनों को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. उन्होंने कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके साथ ही पुलिस ने कई तरीकों से पता लगाने का प्रयास शुरू किया. इसी कड़ी में स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया. तब परिजन भी हैरान रह गए. दरअसल, उसी से पता चला कि किडनैपर उनका दूर का रिश्तेदार है.
मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया तो पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर छत्तीसगढ़ पहुंच गया है. यहां उसके मनेंद्रगढ़ में होने की जानकारी हुई. तब पुलिस की टीम ने यहां आकर पतासाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft