Friday ,August 21, 2026
होमजुर्मशादी का झांसा देकर महिलाओं से शोषण और करोड़ों की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर महिलाओं से शोषण और करोड़ों की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Aug 21, 2026 11:01 AM  | 
Last Updated : Aug 21, 2026 11:01 AM
शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और उनसे लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करवाने के आरोप में उज्जैन पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो महंगे मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

माधव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने राजस्थान के जयपुर निवासी मनीष पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च करवाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पाली से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन राजस्थान के पाली शहर में ट्रेस की और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन SP प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी कथित तौर पर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा देता था। इसके बाद उनसे महंगे सामान और अन्य खर्चों के नाम पर बड़ी रकम खर्च करवाता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने धार में रहने वाली एक युवती को अपनी पत्नी बताकर अहमदाबाद में रखने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

महिलाओं से ऐंठे पैसों से खरीदे महंगे सामान
पुलिस ने आरोपी के पास से दो महंगे मोबाइल फोन के साथ अन्य कीमती सामान भी जब्त किया है। पुलिस का दावा है कि इनमें से कुछ सामान महिलाओं से खर्च करवाए गए पैसों से खरीदा गया था। आरोपी के बैंक लेनदेन, मोबाइल फोन और अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

अन्य महिलाओं से ठगी की आशंका
SP प्रदीप शर्मा के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने इसी तरह की वारदातें अन्य महिलाओं के साथ भी की हैं या नहीं। फिलहाल जांच में सामने आई अन्य संभावित पीड़ित महिलाओं में से किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft