बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. 70 वर्षीय की बेरहमी से हत्या के आरोप में उसके ही सगे बेटे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि बेटे ने ही अपनी मां की हत्या की है. हत्या की वजह का एंगल पत्नी से जुड़ रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि एक बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.
हत्या की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. दरअसल कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करखा निवासी सगुन मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष पर अपनी 70 वर्षीय मां कुंवरमती की हत्या का आरोप लगा है. हत्या की वारदात को शुक्रवार की सुबह 6 बजे के आस-पास अंजाम दिया गया. पड़ोसियों को हत्या की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपी की पत्नी की तबीयत खराब थी, जिसके इलाज के लिए मां ने पैसे दिए थे. पैसों को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी मां की हत्या कर दी.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft