डेस्क. Twitter Blue Tick: दुनिया की नामचीन माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़ा एक्शन लिया है. टि्वटर ने अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्ल्यू टिक हटा दिए हैं. इस एक्शन का असर देश-दुनिया सहित छत्तीसगढ़ के भी कई दिग्गज नेताओं पर पड़ा है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के वेरफाइय ट्विटर एकाउंड से ब्ल्यू टिक हटा दिया गया है. रमन सिंह के अलावा कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं पर ये एक्शन हुआ है.
बता दें कि जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके अकाउंट से ही ब्ल्यू टिक हटा दिए हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का ट्विटर एकाउंट पर ब्ल्यू टिक अब भी बरकरार है.
इनके एकाउंट पर एक्शन
ट्विटर की नई व्यवस्था लागू होते ही छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, शिव डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के एकाउंट का ब्ल्यू टिक हटा दिया गया है. इनके अलावा पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, अजय चंद्राकर सहित कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट से ब्ल्यू टिक हट गया है. बता दें कि पहले ट्विटर पर ब्ल्यू टिक मिलना वीआईपी काल माना जाता था. कई नेताओं का एक झटके में ट्विटर से वीआईपी काल समाप्त कर दिया गया है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft