कर्नाटक। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चडचन तालुक स्थित गोविंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई भीषण हिंसा में कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, निराले और गोलागी परिवारों के बीच कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार को एक स्थानीय पंचायत बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों पक्ष शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के दौरान ही घात लगाए हमलावरों ने अचानक धारदार हथियारों और गोलीबारी से हमला कर दिया।
6 लोगों की मौत
हमले में रेवनसिद्दप्पा निराले, डुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले, शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले, चन्द्रशेखर निराले और शब्बीर नदाफ समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विशेष टीम का गठन
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चडचन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा हमले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराना भूमि विवाद सामने आया है। क्षेत्र में पहले भी जमीन संबंधी विवादों को लेकर हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft