कवर्धा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के इलाके में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है। जहां शहर से सटे मझगांव रोड पर एक घर में छापा मारा गया। छापे के दौरान घर के अलग-अलग कमरों में संदिग्ध हालात में युवक-युवतियां मिले। इस सेक्स रैकेट में शामिल आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की विवेचना में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कई दिनों से घर में हो रही संदिग्ध गतिविधियों से परेशान थे। लोगों का आरोप है कि, बाहर से युवती-युवतियां लगातार आ रही थी, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। मोहल्ले के लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मार कार्रवाई की, फिर इस रैकेट का खुलासा हो पाया।
मौके पर जब पुलिस ने तलाशी की तो आपत्तिजनक सामान, कंडोम और कुछ संदिग्ध ड्रग्स मिले है। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि, स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मौके पर मौजूद थी। इस खुलासे से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
बहरहाल, पुलिस ने मौके से सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विभाग के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि, सभी से अच्छी तरह पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft