कोरबा। छत्तीसगढ़ के निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई है। यह दुर्घटना कोरबा जिले के उरगा इलाके में हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा कि दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए है।
इस तरह से हुआ हादसा
हादसे के बारे में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि, NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक के युवक सवार थे। चारों लोग गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में जा गिरी। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं है और इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है।
सड़क सुरक्षा पर संदेह के घेरे में
बताया जा रहा कि, निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर पर्याप्त संकेत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की आशंका है, जिसकी वजह से कार चालक सही दिशा-निर्देश नहीं मिल पाए और यह दुखद हादसा हो गया, बहरहाल पूरे मामले की पुलिस जांच करने में जुट गई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft