प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है, जहां मौके से 4 महिलाओं के साथ 4 पुरुषों को पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कीडगंज पुलिस ने रेड मारी तो मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो 4 महिलाएं और 4 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। सभी को हिरासत में पुलिस विवेचना में जुट गई है।
लगातार, प्रयागराज में सेक्स रैकेट के कई ठिकाने बनते जा रहे है, करीब एक महीने पहले ही प्रयागराज के कीड़ागंज इलाके से ही पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इसमें कई महिलाओं और पुरुषों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और एक बार फिर से बुधवार को कीडगंज इलाके में ही सेक्स रैकेट का भंड़ाभोड़ हुआ है।
ASP कर्नलगंज राजीव यादव बताते है कि, इस मामले में 4 महिलाएं और 4 पुरुषों को अनैतिक देह व्यापार में शामिल होने के चलते हिरासत में लिया गया है। पुछताछ के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, इससे पहले भी कीडगंज में सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया था।
किराये पर मकान लेकर कर रहे थे धंधा
DCP सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया था कि, कीड़ागंज इलाके में मकान किराए पर लेकर 50 वर्षीय सर्वेश द्विवेदी देह व्यापार कर रहा था। रेड के दौरान अलग-अलग कमरों से 4 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft