भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में धार्मिक-सांस्कृतिक कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय ओजस्व प्रोडक्शन ने अपना नया भजन ‘जय जय श्री राम’ लॉन्च कर दिया है। यह भजन भारतीय परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की समकालीन प्रस्तुति का सशक्त उदाहरण है, जिसे OjaswaMusic के यूट्यूब चैनल पर जाकर देखा जा सकता है।
https://youtu.be/zRy6AXk-xaU?si=L5zmX_j8Y1SxMQEj
भजन में भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां भक्ति के साथ ओज और प्रेरणा का भाव स्पष्ट दिखाई देता है। संगीत संयोजन में पारंपरिक भजनात्मक शैली के साथ आधुनिक ध्वनि-संरचना का प्रयोग किया गया है, जिससे यह आज के डिजिटल दर्शकों से सहज रूप से जुड़ता है।
भजन की दृश्य प्रस्तुति प्रतीकात्मक है, जिसमें प्रकाश, रंग और भावनात्मक दृश्यों के माध्यम से राम के आदर्शों को उकेरा गया है। यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभूति महसूस कर रही है।
ओजस्व प्रोडक्शन का यह प्रयास डिजिटल युग में भक्ति संगीत की बदलती भूमिका को रेखांकित करता है। ‘जय जय श्री राम’ भजन विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और जन लोक के मानस पटल पर अपनी छाप छोड़ रहा है।
एनीमेशन, संगीत का संगम
इस गीत को मौलिक सराफ ने अपने शब्दों को छंदबद्ध संजोया और रामायण को मात्र 4:30 मिनट में आपके सामने प्रस्तुत कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे गीत में संपूर्ण रामायण का सार समाहित कर दिया है, एनीमेशन, संगीत और स्वर भी शानदार हैं। युवाओं में रामायण की रुचि को दर्शाता यह गीत अपनी अलग ही पहचान बना रहा है।
इसमें भरत के त्याग एवं भ्राता श्री राम के प्रति निष्ठा गीत के मुखड़े में सुनाई देती है। जय जय श्री राम गीत के निर्देशक मनीष सोनी है, सहायक निर्देशक के रुप में मौलिक सराफ, स्वर हरीश सराफ, गीत के लेखक मौलिक सराफ और मनीष-शुकु और बाबू ने संगीत दिया है। गीत की रिकॉडिंग इंपा डिजिटल स्टूडियो भिलाई में हुई है और इसे एनीमेशन के रुप में नरेंद्र साहू ने प्रस्तुत किया है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft