दुर्ग/भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में संचालित इस अवैध गतिविधि पर पुलिस ने छापा मारकर मकान की संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, 10 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान पर दबिश दी।
सेक्स रैकेट का खुलासा
रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि, मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से मकान संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत, निवासी विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर तथा ग्राहक अमन शेख, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर को गिरफ्तार किया गया है।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक, 12 मोबाइल फोन, वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मकान में आर्थिक लाभ के उद्देश्य से यह अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी। इस पूरी कार्रवाई में IUCAW टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft