रायपुर। छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने अस्थायी निवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है, पूरे मामले की पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय विपुल यादव अपने परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में रह रहे थे। वे मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे। भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे रायपुर में ही निवास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। वहीं पूर्व वायुसेना अधिकारी द्वारा उठाए गए इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft