रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने एक बड़े और संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लड़कियां, दो ग्राहक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल में उस वक़्त दबिश दी गई, जब तीनों ही लड़कियां अपने ग्राहकों को होटल के कमरे में सर्विस दे रही थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय सत्यम होटल में लम्बे समय से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। यहां बाहर से लड़कियां सप्लाई की जाती है और फिर ग्राहकों को मुहिया कराई जाती है। सूचना के बाद पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग की टीम एक्टिव हुई और फिर छापेमारी कर सभी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि, होटल के मैनेजर सचिन के साथ ग्राहक अफजल व मोहसिन को हिरासत में लिया है। इस पूरे रैकेट के संचालक सूरज गुप्ता व निशांत राणा बताए जा रहे है। इसके आलावा यह जानकारी भी मिली है कि, उषा राव उर्फ संजना यहां लड़कियां लेकर आती थी। सूरज व सत्य प्रकाश गुप्ता मौके से भाग निकले है। फिलहाल मैनेजर, दो ग्राहक व तीन लड़कियां जेल भेज दिए गए है।
बताया जा रहा है कि, यह होटल एक राजनेता का है। जहां से छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए है। यह सामान भी होटल की तरफ से दिए जाते थे।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft