Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी, 27 जिलों में अब तक 42 मिमी पानी गिरा, सामान्य से 62 फीसदी कम रहा...

छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी, 27 जिलों में अब तक 42 मिमी पानी गिरा, सामान्य से 62 फीसदी कम रहा

 Newsbaji  |  Jun 25, 2025 08:51 AM  | 
Last Updated : Jun 25, 2025 08:51 AM
प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है
प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून रुठ सा गया है, जून बीतने में महज 5 दिन बाकी है, लेकिन प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। अभी तक 82.3 मिमी पानी गिरा है। जबकि 126.9 मिमी पानी बरसना था जो बारिश हुई है, वह सामान्य से 35 फीसदी कम हुई है। जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, वे बलरामपुर व जशपुर जिले हैं। सामान्य से कम बारिश बस्तर, सरगुजा व बिलासपुर संभाग के 4 जिलों में हुई है। अति कम बारिश वाले जिलों की संख्या 6 है।

मानसून ने दंतेवाड़ा में 27 मई को दस्तक दी थी। वहीं, दुर्ग में 16 जून व 17 जून को रायपुर समेत अंबिकापुर तक मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग 1 जून से हुई बारिश को मानसूनी मानता है। यानी पिछले 25 दिनों में प्रदेश में असामान्य बारिश हो रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ के दो जिलों में भारी से अतिभारी पानी गिरा है। जबकि पिछले सालों के ट्रेंड को देखने से पता चलता है कि बीजापुर में सर्वाधिक बारिश होती रही है। वहां पिछले साल 2400 मिमी से ज्यादा पानी गिरा। जबकि प्रदेश में 1217 मिमी वर्षा रेकार्ड की गई थी।

मौसम विभाग की माने तो, खाड़ी या आसपास सिस्टम बनने का मतलब यह नहीं है कि पूरे प्रदेश में एक समान बारिश होगी। रायपुर में इसलिए बारिश नहीं हो रही है, क्योंकि जो सिस्टम बना है, वह दूर है। असमान बारिश हर साल होती है। हालांकि, औसत निकालने के बाद छत्तीसगढ़ में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होती है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft