नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चर्च तोड़ने को लेकर बवाल हो गया है। मौके पर आदिवासियों की भीड़ ने एस.पी सदानंद कुमार पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में चार टांके लगाए है, फिलहाल वो स्वस्थ है।

बखरूपारा में जुटे बड़ी संख्या में लोग।
जानकारी के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करते वक्त एसपी सदानंद कुमार को सिर में चोटे आई है। दरअसल, नारायणपुर जिले के बखरूपारा में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटे थे। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि ईसाई समुदाय ने आदिवासियों के साथ मारपीट की। हाथ में डंडे लेकर और माथे पर तिलक लगाकर नारेबाजी भी की गई है। भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने एस.पी और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें एसपी व अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए है।
मौके पर हालात।
हालात को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जिले की सभी सीमाओं को बंद कर दिया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। जानकारी मिल रही कि नारायणपुर-कोंडागांव स्टेट हाईवे को भी प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम कर दिया है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft