छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ऑनलाइल सट्टा 'महादेव एप' का पैनल चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बीते 5 जनवरी की देर शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट में रहकर पैनल चलाने वाले 7 आरोपियों को पकड़ा. इसके बाद 6 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में प्रेसवार्ता की गई. दुर्ग जिले के एसएसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव अपने चिरपरिचत अंदाज में मीडिया के सामने खुद आरोपियों से सवाल-जवाब करने लगे. इस दौरान आईपीएस पल्लव का गुस्सा और मजाकिया लहजा दोनों देखने को मिला. डॉक्टर पल्लव एक आरोपी पर जोर से तब चिल्लाते दिखे, जब उसने आईपीएस को अंकल कह दिया. देखें प्रेस कॉंफ्रेंस में आरोपियों से एसपी की बातचीत का वीडियो.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft