रायगढ़। बिलासपुर रेलवे मंडल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रायगढ़ RPF पोस्ट के आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रधान आरक्षक पी.के मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है और RPF के अफसर रायगढ़ पहुंच गए हैं। पूरे मामले की पुलिस प्रशासन जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाला जवान का नाम एस.लादेर बताया जा रहा है। वह जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। जबकि मृतक प्रधान आरक्षक का नाम पी.के मिश्रा है, जो कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला है।
दरअसल, दोनों एक ही बैचमेट के थे और दोनों की ड्यूटी नाइट में लगी थी। तड़के करीब 4:00 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। एस. लादेर ने पी.के मिश्रा के सिर पर 4 राउंड फायर कर दिए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए है। हालाकि अभी आरपीएफ पोस्ट की सील कर दिया गया है। आईजी के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर मृतक की पत्नी पहुंच गई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft