रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानि बुधवार को आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरु होगी। बैठक में आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक निर्णयों और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। प्रदेश में चल रही धान खरीदी व अन्य योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जा सकता है। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी फैसले की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft