रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने एक ऐसे डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है, जो रास्ते में कस्टमर्स का सामान बदल देता था. इसकी शिकायतें बार-बार डिलीवरी कंपनी के बाद आती थीं. अंतत: कंपनी ने जांच कराई और शक की सुई इस डिलीवरी ब्वाय पर जाकर न सिर्फ टिक गई, बल्कि व रंगे हाथों पकड़ा भी गया. आखिरकार कंपनी की ओर से पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
डेक्सटर मंत्रा इंस्टाकार्ड कंपनी का काम कस्टमर्स के सामान आने पर उन्हें उनके पास पहुंचाना होता है. रायपुर में भी कंपनी का ऑफिस है, जहां से डिलीवरी ब्वाय अलग-अलग इलाकों में कस्टमर्स का सामान उनके दिए एड्रेस पर पहुंचाते हैं. लेकिन, पिछले कुछ समय से कई कस्टमर्स ने शिकायतें की कि उनका सामान बदल दिया गया है. इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ. तब जाकर कंपनी के प्रबंधन को भी समझ में आया कि कोई न कोई ऑफिस व स्टोर रूम से लेकर रास्ते तक में सामान की अदला-बदली कर रहा है.
जांच में पकड़ाया डिलीवरी ब्वाय
कंपनी के स्थानीय प्रबंधन ने गुप्त तरीके से मामले की जांच कराई. तब पता चला कि डिलीवरी ब्वाय नूतन कुमार साहू सामानों की अदलाबदली कर घटिया सामान डालकर अच्छे सामान को खुद रख रहा है. इसके बाद कंपनी की प्रधान संचालक श्राउती घोष ने पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. तब पुलिस ने बोरियाखुर्द, टिकरापारा निवासी आरोपी नूतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft