बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में समुदाय विशेष के लोगों ने घर घुसकर एक युवक की तलवार मारकर हत्या कर दी है. विवाद का फौरी कारण तो बच्चों का झगड़ा बना, लेकिन यहां दोनों समुदायों के बीच पहले से ही तनाव था. दरअसल, लव जिहाद के आरोपों के बीच यहां ऐसी स्थिति निर्मित हुई और गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था. पुलिस की मौजूदगी में ये बड़ी घटना हो गई है.
बता दें कि बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरमपुर में मुस्लिम समाज के युवक द्वारा हिंदू समाज की युवती को भगाकर शादी करने के बाद इस गांव में दोनों समुदाय आमने-सामने थे. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात था. इन्हीं तनावों के बीच दो अलग-अलग समुदाय के दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. फिर क्या था. समुदाय विशेष के लोग एक घर में घुस गए और तलवार से हमला कर दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल भी हुए हैं.
पुलिस पर किया पथराव, एसआई घायल
इस बीच जैसे ही पुलिस को वारदात की जानकारी हुई, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन, आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया. इससे एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया. वहीं तनाव के बीच यहां और पुलिस बल तैनात किया जा रहा है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft