भिलाई। दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लो वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपए नकद बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस के मुताबिक, स्मृतिनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित लो वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने टीम गठित की और सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर कई लोग मिले। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद पुलिस ने मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
मैनेजर पर ग्राहकों से पैसे लेने का आरोप
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी (23) की भूमिका सामने आई। पुलिस का आरोप है कि वह ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करता था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) को पुलिस ने महिला दलाल के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं को बुलाने और ग्राहकों से संपर्क कराने में उसकी भूमिका सामने आई है।
19 मोबाइल और नकदी जब्त
पुलिस की रेड के दौरान मौके से 19 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए है। इसके अलावा 1,900 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के जरिए स्पा सेंटर के संचालन, ग्राहकों के संपर्क और कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इन 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार मामले में तनय सोनी, हेमा सिंह उर्फ प्रीत, रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।
मोबाइल की जांच से खुल सकते हैं कई राज
पुलिस ने जब्त किए गए 19 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन में मौजूद संपर्क, बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं।
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने
राजनांदगांव में गूंजा आदिवासी अस्मिता और संस्कृति का स्वर, कंगला मांझी संगठन का विराट सम्मेलन
छत्तीसगढ़ पहुंचते ही संजय सिंह का BJP सरकार पर हमला, बोले- ‘सरकार को हाइजैक कर लिया गया है’
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft