बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक महिला डीवीसी कमांडर समेत दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र के टेकामेटा इलाके में हुई है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त आपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। महाराष्ट्र की C- 60 कमांडो और बीजापुर के DRG की टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाया था।
इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस पार्टी को सफलता मिली है। मौके से 02 एसएलआर, 01 नग मस्केट बरादमद हुआ है। साथ ही सर्चिंग के दौरान टेकमेटा के जंगलों से 01 गायल नक्सली को पकड़ा गया है। आसपास के क्षेत्र में रि-इंफोर्समेंट हेतु भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल द्वारा सर्चिंग की गई।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft