बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. रायपुर से बीजापुर जा रही है यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई. रविवार अल सुबह हुए इस हादसे में 2 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई है. दोनों ही बस के नीचे दब गए. बताया जा रहा है कि 15 से ज्यादा यात्री भी घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंच गया है. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
बीजापुर पुलिस के मुताबिक कुशवाहा ट्रेवल्स की बस सीजी 17 केडब्ल्यू 9055 रायपुर से बीजापुर आ रही थी. इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बांगापाल के नजदीक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्डे में गिर गई. हादसे में घायल दोनों मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.
(बीजापुर से मुकेश चन्द्राकर का इनपुट)
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft