भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली महिला ने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख 22 हजार रुपए का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने 26 मई 2026 को थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनके घर की आलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामान में सोने का हार, मांगटीका, नथ, कड़े, मंगलसूत्र और कान के टॉप्स शामिल थे।
मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली मालती ध्रुव पर संदेह हुआ। पूछताछ में मालती ध्रुव, उसके पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपियों ने बताया कि, चोरी के कुछ जेवर मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था। पुलिस ने गिरवी की रसीद, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया। सोने-चांदी के जेवरात लगभग 4 लाख रुपए, नगद रकम 10 हजार रुपए समेत मुथूट फाइनेंस में गिरवी जेवर की स्लिप 7.47 लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा 50 हजार रुपए और 3 मोबाइल फोन 30 हजार रुपए समेत कुल मिलाकर करीब 12.22 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft