छत्तीसगढ़. महासमुंद जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए है। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष है। यह पूरी घटना बसना थाना क्षेत्र की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जमडी से भालूकोना टैक्टर में सवार होकर छठी कार्यक्रम में जा रहे थे। अचानक टैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसमें दो महिला समेत चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में 15 लोग सवार थे।
मौके पर बसना थाना क्षेत्र का पुलिस बल पहुंच गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह हादसा कैसे हो गया।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft