दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, पत्नी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच रील बनाने को लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने घटना के बाद विवेचना तेज कर दी है।
जानिए पूरी कहानी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अंजली साव इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और अकसर वीडियो और रील बनाया करती थी। लेकिन अंजली के पति को यह पसंद नहीं था। रील अपलोड को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला ही समाप्त कर ली। इसकी जानकारी तब हुई जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर पहुंचे तो देखा कि उनकी मां फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाने में पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को पूरा करके शव को परिजनों को सौंप दिया। बहरहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft