रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा का जाल तेजी से फैलता जा रहा है, अब टी-20 वल्ड कप से पहले राजधानी रायपुर में क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने महादेव एप की तर्ज पर बुक बनाकर लोगों को सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है। ये आरोपी Jmdbet77.com और Classic777.com एप पर दांव लगवाते और लोगों को सट्टा खिलाते थे, इन एप में 40 से अधिक खेल शामिल है।
Jmdbet77.com और Classic777.com बुक से सट्टा खिलाने के आरोप में दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर निवासी पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जितू, कमल राजधानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल को रंगे हाथों पकड़ा है। इन आरोपियों से पुलिस ने 37 लाख 50 हजार रुपए कैश, 10 मोबाइल, 3 कार जब्त की गई है। आरोपियों से जब्त राशि और सामान को मिलाकर करीब 95 लाख रुपए बरामद किए गए है।
इस सट्टा को खिलाने वाले आरोपियों के सिंडिकेट में दुर्ग निवासी रवि सोनकर, रायपुर निवासी नितिन मोटवानी, नागपुर का रहने वाला अंकित भी शामिल है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे है, जिनकी तलाश में ACCU की जुट गई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft