भिलाई। हाईटेक अस्पताल, भिलाई में करीब 32 लाख रुपए की राशि के गबन के मामले में पुलिस ने अस्पताल के कैशियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह (46 वर्ष), निवासी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी अस्पताल में करीब 6 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, वह अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखता था और बाद में अधिकारियों को रकम बैंक में जमा किए जाने की गलत जानकारी ई-मेल के जरिए भेजकर वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास करता था।
मामले की शिकायत हाईटेक अस्पताल के संचालक मनोज अग्रवाल ने चौकी स्मृति नगर में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अस्पताल की करीब 32 लाख रुपए की राशि के गबन का मामला सामने आया।
कैशियर के पद का उठाया फायदा
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी को अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी जिम्मेदारी का फायदा उठाकर वह राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने कब्जे में रखता था। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से रकम बैंक में जमा किए जाने की जानकारी भेजी जाती थी, जिससे वास्तविक वित्तीय स्थिति तत्काल सामने नहीं आ सके।
पूछताछ में सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। उपलब्ध दस्तावेजी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गबन की राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा गबन की राशि से Samsung कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया है। मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft