सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दादी ने अपनी ही 19 दिन की पोती को कुएं में फेंककर उसकी हत्या कर दी. मामले का पता चलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला सूरजपुर जिले के बिश्रामपर थाना क्षेत्र के करंजी गांव का है. यहां बीते एक अप्रैल को 19 दिन की बच्ची गायब हो गई. तब उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान मां का रो-रोकर बुरा हाल था. अंतत: मामले की शिकायत बिश्रामपुर पुलिस से की गई. पुलिस की टीम गांव पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने आशंका के आधार पर पास के कुएं की तलाश कराई. तब बच्ची उसमें मिल गई.
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने बच्ची का शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम कराया. साथ ही आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की गई. तब पुलिस के शक की सुई बच्ची की दादी पर टिक गई. तब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गई. उसने बताया कि हत्या उसी ने की है. उसे पोते की चाहत थी. लेकिन, पोती हुई तो उसे नागवार गुजरा. आखिरकार जब उसे ये बात बर्दाश्त नहीं हुई तो बच्ची जब 19 दिन की हुई उसी दिन मौका पाकर उसने बच्ची को कुएं में डाल दिया. पुलिस ने निर्मोही व पोती की हत्यारी दादी को गिरफ्तार कर लिया है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft