बस्तर। छत्तीसगढ़ के भारतीय नियाग्रा' के नाम से प्रसिद्ध चित्रकोट झरने में एक युवती ने छलांग लगा दी है। युवती का कुछ अता-पता नहीं लग पा रहा है कि आखिर वो कौन है, कहां से आई। अब तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त युवती झरने के मुहाने पर पहुंची और नीचे कूद गई। पानी की लहर में युवती कहीं गुम हो गई, अब उसे ढूंढने का काम पुलिस की टीम कर रही है। लेकिन 3 घंटे से अधिक का सम य बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि युवती ने खुदकुशी करने के लिए छलांग लगाई है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी इसके बारे में पूछताछ कर रही है। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि युवती अचानक झरने के किनारे पर गई तो लोगों ने उसे पीछे आने को कहा। मगर वो मानी नहीं। एक शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया और युवती ने पानी में छलांग लगा दी आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे। लेकिन कुछ ही पल में उसने झरने में छलांग लगा दी।
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft