बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में रिश्तेदार की घर गए, युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। लेकिन शुक्रवार को तीन दिन बाद युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला है। शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना से मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस पूरे मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
दरअसल, यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के देवियापुर मजरे सहेलिया गांव का है। यहां तीन दिन पहले सतरिख थाना क्षेत्र के परेठिया गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक संतोष कुमार अपने चचेरे मामा के घर देवियापुर मजरे सहेलिया गांव आया था। युवक ने मामा के यहां आने की जानकारी परिजनों को फोन पर दी थी। उसके बाद वह लापता हो गया और उसका पता नहीं चल सका।
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
युवक के लापता हो जाने के बाद पिता शिवराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटे के मोबाइल पर फोन करने पर घंटी जा रही है मगर उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा। ऐसे में उसके साथ अनहोनी हो सकती है। पीड़ित पिता की शिकायत पर सतरिख पुलिस जांच कर ही रही थी कि आज तीन दिन बाद उसका शव गोमती नदी में तैरता हुआ मिला। युवक का शव मिलने की सूचना से मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(बाराबंकी से अनिरुद्ध शुक्ला का इनपुट)
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft