रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार की सुबह युवती की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि उसे धक्का दिया गया था या महज एक हादसा है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना रायपुर के पंडरी इलाके में हुई है. यहां पाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग स्थित है जहां 24 वर्षीय भोली बघेल काम करती थी. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह भी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आकर काम कर रही थी. इसी दौरान रेलिंग के पास ही उसका पैर फिसल गया. इससे वह सीधे रेलिंग को पार कर नीचे आ गिरी. इतनी ऊंचाई से गिरने पर तत्काल ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे के बाद इसकी सूचना पंडरी पुलिस को दी गई. टीम तत्काल पहुंच गई. बिल्डिंग के रहवासियों, विशेषकर युवती जहां काम करती थी, उनसे पूछताछ की गई. बहरहाल शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है. इससे भी मौत के कारणों का पता चल सकता है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft