रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बस में सवार एमपी की महिला की मौत हो गई है. दरअसल, इस रोड पर धरसींवा के पास तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
बता दें कि हादसा मंगलवार की तड़के धरसींवा के पास हुआ है. यहां सिक्सलेन पर किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था. इसी दौरान जबलपुर से रायपुर आ रही बस बिलासपुर होते हुए यहां पर पहुंची थी. जीवन बस सर्विस की इस बस की रफ्तार काफी तेज थी. अचानक सामने खड़े ट्रक को देखकर चालक हड़बड़ा गया और रोकने व कट लेने की कोशिश की, लेकिन बस सीधे ट्रक से जा टकराई. इसके साथ ही मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास से गुजर रहे लोगों ने बचाव व राहत कार्य शुरू किया. साथ ही पुलिस व एंबुलेंस को भी सूचना दी. फिर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
काम की तलाश में रायपुर आ रही थी महिला
हादसे में मृत महिला मंडला जिले की थी. उसका नाम राजकुमारी धुरू (37 वर्ष) था. वह आगे की सीट पर बैठी थी. इससे सीधे चपेट में आ गई. मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. बताया गया है कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ काम की तलाश में रायपुर आ रही थी. लेकिन, हादसे ने उसकी जिंदगी ही छीन ली.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft