रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रायपुर से धमतरी खाना खाने के लिए पहुंचे तीन युवकों की धमतरी मथुराडीह मोड़ के पास हत्या कर दी गई। इस घटना को 8 से 10 युवकों ने मिलकर अंजाम दिया। हत्यारों में कुछ नाबालिग भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
झगड़ा होने के बाद हत्या
अर्जुनी पुलिस का कहना है कि, 11 अगस्त 2025 की रात खाना खाने के लिए रायपुर से 5 युवक कार से धमतरी पहुंचे थे। यहां आकर नगरी सिहावा रोड के पास न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट में युवकों ने खाना खाया। देर रात 11 बजे खाना खाने के बाद युवक कार से वापस रायपुर जाने निकल रहे थे, तभी मामूली बात को लेकर मथुराडीह व कोर्रा के कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया।
देखते ही देखते स्थानीय युवक आक्रोश में आ गए और जेब में रखे चाकू से रायपुर के तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक जान बचाकर खेतों की ओर भाग निकलें, तब कहीं जाकर दो युवकों की जान बच सकीं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके पर से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद घटना को अंजाम देकर छिपे अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में धमतरी पुलिस ने अब तक 8 युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चाकू व अन्य हथियार जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft