कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जेल कोरबा में बंद दुष्कर्म के चार विचाराधीन कैदी गमछे में लोहे के एंगल को लंगर बना कर 25 फीट ऊंची दीवार फांद कर फरार हो गए है। बताया जा रहा कि, गौशाला में काम करने के लिए दोपहर करीब 3:30 बजे बंदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था। जेल ब्रेक की इस घटना से जेल प्रशासन के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
दिनदहाड़े दीवार कूदकर भागे कैदी
जानकारी के अनुसार, जेल की बिजली गुल होते ही 25 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े, फिर 15 मिनट के अंदर कूदकर भाग गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जेल से फरार आरोपियों में बालको थाना क्षेत्र के सना सिंह, रजगमार चौकी क्षेत्र के राजा कंवर, सिविल लाइन थाना इलाके के दशरथ और श्याम थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर कुमार शामिल हैं। ये सभी पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के आरोपी हैं।
CCTV कैमरा देखने के बाद हुई जानकारी
जेल के बाहर दीवारों को कवर करने के लिए लगे CCTV कैमरे में सभी कैदी भागते हुए दिख रहे है। बताया जा रहा है कि, चारों की ड्यूटी मवेशियों की देखभाल के लिए लगाई गई थी। दोपहर जब प्रहरी ने देखा की मवेशी बंधे हुए हैं, लेकिन कैदी नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके बाद उनकी तलाश की गई, लेकिन बैरक और जेल परिसर में कहीं नहीं दिखें। तब प्रहरी ने जेल के बाहर लगे कैमरे के फुटेज खंगाले। जिसमें चारों कैदी भागते हुए नजर आ रहे है।
पहले भी हो चुका है जेल ब्रेक
जिला जेल कोरबा में बंदी भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसके पहले भी कैदी भागने की घटनाएं हो चुकी है। खास बात यह है, पहले भी बंदी शनिवार को ही भागे थे। हालांकि कुछ घंटे में ही उसे पकड़ लिया गया था। 07 जुलाई 2019 को चोरी के आरोप में गिरफ्तार पहंदा निवासी महेश उरांव जिला जेल की बाउंड्री कूदकर फरार हो गया था।
छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बन सकते हैं IAS, दिल्ली में आज DPC की अहम बैठक; इन नामों पर टिकी निगाहें
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft