रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार रायपुर में घर के बाहर खेलते समय एक मासूम लापता हो गया है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं नाथ कॉलोनी के के पीछे तालाब के पास से 3 साल का बच्चा घर से लापता हो गया है।
बताया जा रहा है कि बच्चा घर से खेलते हो अभी से करीब 3 घंटा पहले अचानक गायब हो गया, जिसके नहीं मिलने पर घर वालों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. बच्चे के पिता बाहर काम करते हैं और बच्चा अपनी मां के साथ घर में रहता है। इस मामले में जांच जारी है। हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
(TNS)
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft