महासमुंद। जिले में महुआ बीनने गए लोगों पर आज भालू ने हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बागबाहरा रेंज में भालू के इस हमले में घायल ग्रामीणों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार भदरसी निवासी कलानाथ 72 पुत्र मेघनाथ गोंड़ सुबह साढ़े पांच बजे घर से खेत जाने निकले। तभी पास स्थित जंगल से भालू निकला और उनपर पीछे से हमला कर काट कर घायल कर दिया।
इसके बाद कलानाथ ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य लाठी डंडा लेकर निकले तब भालू जंगल की ओर भाग निकला। इसी तरह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे बाम्हनसरा निवासी संतराम ध्रुव पुत्र गणेश राम महुआ बिनने निकले। इसी दौरान भालू ने अचानक उनपर हमला कर दिया। जिससे उनके दाहिने हाथ मे चोट आई है। अन्य घटना तेंदुकोना में हुई। जहां भालू के हमले से तीन लोग घायल हुए। तेंदुकोना निवासी हीरासिंह 40 पुत्र हरचंद पटेल शनिवार सुबह घर से घूमने निकले जिन पर भालू ने हमला कर घायल किया।
तेंदुकोना की ही फूलबाई 61 पत्नी लाहौर सिंह सुबह सवा पांच बजे महुआ बिन रही थी, तभी भालू ने हमला किया। भालू ने महुआ बिन रहे रघुवर सिंह 60 पुत्र गोतराम यादव पर भी हमला किया। हालांकि किसी भी घटना में भालू लोगों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पाया। लोगों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई। बता दें कि छग वन कर्मचारी संघ के बैनर तले वन रक्षक वन कर्मी सभी अपनी मांगों को लेकर 13 दिनों से हड़ताल पर हैं।'
(TNS)
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft