रायपुर. राजधानी के औद्योगिक परिक्षेत्र सिलतरा में राखड़ के बीच कोयला छांट रहे लोगों के ऊपर पूरा मलबा आ गिरा। इस हादसे में चार लोग दब गए। आनन—फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक तीन लोगों की मौत हो गई। उनमें से दो महिलाएं हैं। जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर थी, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, इस इलाके में संचालित उद्योगों में कोयला जलाकर उत्पादन किया जाता है। इसके बाद जले कोयले से बने राखड़ को एक जगह डंप किया जाता है। इसमें लोगों को कोयला मिल जाता है, जिसे वे सिगड़ी जलाने में इस्तेमाल करते हैं। मंगलवार की सुबह भी बड़ी संख्या में लोग राखड़ के बीच से कोयला छांट रहे थे। आपको बता दें कि यहां पर लगातार कोयला व राखड़ निकालने से मलबा सुरंगनुमा हो चुका था। ऐसे में अंदर में लोगों की मौजूदगी के बीच ही अचानक मलबा धसक गया। इससे लोग दब गए। जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला, उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही धरसीवां पुलिस को भी सूचना दी।
लोगों की मदद से पुलिस ने किया रेस्क्यू
मौके पर पहुंची पुलिस और आससपास के लोगों ने मिलकर अंदर दबे चार लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक नाबालिग की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों में दो महिलाओं समेत एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft