भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से खाकी को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। विशेष सशस्त्र बल (SAF) के दो जवानों पर 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और इस घिनौने अपराध में सहयोग करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बेटी के जन्मदिन की पार्टी का दिया झांसा
जानकारी के अनुसार, धार जिले में पदस्थ SAF जवान संतोष सेन ने गत 22 जुलाई 2026 को नाबालिग किशोरी को अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का झांसा देकर जहांगीराबाद स्थित ठिकाने पर बुलाया। किशोरी के पहुंचते ही आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।
मासूम बेटे को साथ रख पहरा देता रहा साथी आरक्षक
इस जघन्य अपराध में आरोपी संतोष सेन का साथी आरक्षक जितेंद्र राजपूत (वर्तमान पदस्थापना ग्वालियर) भी बराबर का भागीदार रहा। वारदात के दौरान आरोपी जितेंद्र अपने 4 वर्ष के मासूम बेटे को साथ लेकर कमरे के बाहर पहरा देता रहा ताकि कोई अंदर न आ सकें।
पुलिस महकमे में हड़कंप, सख्त कार्रवाई की तैयारी
रक्षक के भक्षक बनने की इस घटना से भोपाल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft