रायपुर। रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म बर्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने पुणे से हावड़ा के बीच एक तरफा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01489) चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रात 8:50 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 26 जुलाई को दोपहर 1 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
यहां रुकेगी ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा। इसके अलावा ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।
ट्रेन कोच की जानकारी
रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 एसएलआरडी, 7 जनरल, 7 स्लीपर, 3 एसी थर्ड (3AC) और 1 एसी सेकेंड (2AC) कोच शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव और अन्य जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देख लें।
मुख्य बातें
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft