भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोशल मीडिया पर एक महिला की निजी जानकारी और फोटो प्रसारित कर उसकी निजता का उल्लंघन करने के आरोप में भिलाई नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साइबर सेल की तकनीकी जांच के बाद हुई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर उसका नाम, मोबाइल नंबर और फोटो सार्वजनिक किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत विवेचना शुरू की गई थी।
आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान साइबर सेल ने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी का तकनीकी विश्लेषण किया। पुलिस के मुताबिक, जांच में आईडी का संचालन करने वाले व्यक्ति की पहचान प्रांजल यादव उर्फ जर्नलिस्ट प्रांजल (24) निवासी राम नगर, सुपेला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रुंगटा-2 में PGDCA का है छात्र
पुलिस ने बताया कि, आरोपी रुंगटा-2 में PGDCA का छात्र है और एक यूट्यूब चैनल भी संचालित करता है। प्रारंभिक जांच में मामला सोशल मीडिया के कथित दुरुपयोग से जुड़ा पाया गया है, जिसमें महिला की व्यक्तिगत जानकारी और फोटो सार्वजनिक किए गए।
पुलिस का कहना है कि, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft