Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़योग गुरु गिरफ्तार, पुलिस ने गांजे की पुड़िया, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन समेत कई दस्तावेज बरामद...

योग गुरु गिरफ्तार, पुलिस ने गांजे की पुड़िया, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन समेत कई दस्तावेज बरामद

 Newsbaji  |  Jun 26, 2025 09:44 AM  | 
Last Updated : Jun 26, 2025 09:44 AM
नशे का कारोबारी योग गुरु को पुलिस ने गिरफ्तार किया
नशे का कारोबारी योग गुरु को पुलिस ने गिरफ्तार किया

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव इलाके में संचालित आश्रम में योग गुरु गंदे काम कर रहा था। डोंगरगढ़ की पवित्र प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास आश्रम में शांति और साधना की आड़ में योग गुरु गांजे व अन्य नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। पुलिस ने गांजे की पुड़िया, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी योग गुरु को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू एक तपस्वी संत की तरह दिखता था। लेकिन हकीकत में यही बाबा आश्रम की आड़ में नेश का कारोबार चला रहा था। विदेशियों से बने संबंधों के जरिए अवैध दवाइयों का नेटवर्क चलता था। यहां नशे के दलदल में स्थानीय युवाओं को धकेलने का धंधा भी चला रहा था। इस योगी के सोशल मीडिया पर ज्यादातर विदेशी फालोअर्स है। 

वह विगत 10 वर्षों से गोवा में एक योगाश्रम चला रहा था, जहां वह विदेशी पर्यटकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था। अब वह गोवा की तर्ज पर डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी क्षेत्र में एक नया फार्महाउस योगाश्रम तैयार कर रहा था। गोवा में उसने विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने के नाम पर एक खास किस्म का नेटवर्क खड़ा किया है। विदेशी महिलाएं, रिट्रीट पैकेज, मेडिटेशन कैंप सब कुछ पैक और पॉलिश, लेकिन इन सबके पीछे गहरा पाखंड है। यही मॉडल अब वो डोंगरगढ़ में उतारना चाहता था। वापसी के बाद उसने प्रज्ञागिरी की पहाड़ी के पास एक आश्रम बनाया और लोगों को बताया कि वह गोवा जैसा हेरिटेज योग सेंटर खोल रहा है, जिसमें ध्यान, साधना, आत्मबोध और योग सिखाया जाएगा। 

गहनता से जांच जारी 
डोंगरगढ़ के जांच अधिकारी ने बताया कि, तलाशी में फार्महाउस के बरामदे में रखे दीवान से 1.993 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा वहां से सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। फार्महाउस के एक कमरे में कुछ ऐसे वीडियो उपकरण और विदेश से मंगाए बॉक्स भी मिले, जिनकी जांच अब साइबर सेल कर रही है। पूछताछ में बाबा तरुण ने खुद को 100 देशों में घूम चुका ‘अंतरराष्ट्रीय योगगुरु’ बताया है। साथ ही उसने यह भी दावा किया कि वह 10 से ज्यादा एनजीओ का डायरेक्टर है और विदेशों से फंडिंग आती है। पुलिस अब इन तमाम एनजीओ, पासपोर्ट, बैंक खातों और सोशल नेटवर्क्स की तहकीकात कर रही है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft