बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। अब तो माननीयों को भी धमकियां मिलने लगी है। दरअसल, बिलासपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेष पांडे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी देते हुए 20 लाख रुपए डिमांड की है। मोबाइल करने वाले ने कहा कि सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय को समझा दो, कि वो रुपए दे दे, नहीं तो मंजू पांडेय की बेटी को अपहरण हो जाएगा। साथ ही उसने अश्लील गाली-गलौज भी की है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने सकरी पुलिस को लिखित आवेदन पत्र देकर शिकायत की है कि 25 जून 2025 को दोपहर लगभग 11:40 बजे, उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बच्चु, बिहार से बताते हुए कहा कि मंजू पांडेय को समझा देना कि वह मुझे 20 लाख रुपए पहुंचा दे। वरना उसकी बेटी जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है, उसका अपहरण मैं कर लूंगा। इसके बाद उसने अश्लील गालियां देते हुए धमकियां भी दी है।
पूर्व विधायक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल धारक के विरुद्ध अपराध की धारा 296 और 351(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर पूर्व विधायक ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय से रकम मांगने और उसकी बेटी को उठाने की बात आरोपी में उनसे क्यों कर रहा है।
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
भिलाई में संगठित वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 दोपहिया वाहन बरामद
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft