भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा कैम्प-2 स्थित नवनिर्मित उच्च स्तरीय जलागार की राइजिंग पाइपलाइन के इंटर-कनेक्शन का काम 18 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से शुरु किया जाएगा। इस काम में लगभग 24 घंटे का समय लगने की संभावना है।
इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
जानकारी के अनुसार, राइजिंग पाइपलाइन के इंटर-कनेक्शन के काम के चलते 18 फरवरी को चंद्रा मौर्या, मदर टेरेसा नगर, वैशाली नगर, कोहका मंगल बाजार एवं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार 19 फरवरी 2026 की शाम तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से ही पानी का संग्रह कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम अधिकारियों ने बताया कि, यह संधारण कार्य भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft